NREGA Job Card 2025 - नरेगा जॉब कार्ड लिस्ट (State-Wise), जॉब कार्ड डाउनलोड

नरेगा NREGA यानी, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम जिसे MGNREGA के नाम से भी जानते हैं। यह भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोज़गार की गारंटी प्रदान करना हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को 100 दिनों का काम प्रदान किया जाता हैं।

NREGA Job Card योजना के तहत आवेदक के पास जॉब कार्ड का होना बेहद ही जरूरी है, इस योजना के तहत हर वर्ष नए आवेदकों का नरेगा जॉब कार्ड बनाया जाता है, और उसके बाद जॉब कार्ड सूची ऑनलाइन जारी की जाती हैं। नरेगा जॉब कार्ड एक आधिकारिक दस्तावेज़ होता है, जो लाभार्थी व्यक्ति या परिवार के नाम पर जारी किया जाता है। इस कार्ड में लाभार्थी का नाम, जॉब कार्ड नंबर, पते की जानकारी और अब तक किए गए कार्यों का रिकॉर्ड होता है। आगे इस लेख में सभी राज्यों के NREGA Job Card List , देख सकते हैं। और NREGA Job Card से जुड़ी और भी महत्वपूर्ण जानकारी यहाँ बताई गई हैं।

NREGA Job Card List 2025

अगर आपने नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, और आप अपने गांव या क्षेत्र की NREGA Job Card List देखना चाहते हैं, तो यहाँ Job Card List देखने की प्रक्रिया Step by Step विस्तार से बताई गई हैं:

  • मनरेगा जॉब कार्ड लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट https://nrega.nic.in/ पर जाना हैं।
  • centered image
  • होमपेज पर मौजूद मेनू में आप Key Features के ऊपर क्लिक करें। उसके बाद एक और मेनू खुलेगा इसमें Reports के विकल्प पर क्लिक करें और फिर State पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सामने एक नया पेज खुलेगा। यहाँ देश के सभी राज्यों (State Wise) के नाम दिखाई दे रहा होगा। आप जिस भी राज से आते हैं, क्लिक करें।
  • centered image
  • इसके बाद एक और नया पेज खुलेगा। अब अपने जिला (District) का नाम सेलेक्ट करना हैं।
  • centered image
  • अब एक नया पेज खुलेगा यहाँ आवेदक को अपने प्रखंड (Block) के विकल्प क्लिक करना हैं।
  • centered image
  • अंत में एक और पेज खुलेगा यहाँ आवेदक को अपने पंचायत (Panchayat) का चयन कर लेना हैं।
  • centered image
  • अब स्क्रीन पर NREGA Job Card Gram Panchayat Reports यहाँ आपके ग्राम पंचायत मनरेगा के सभी कार्यो और और जॉब कार्ड लिस्ट प्राप्त हो जाएगी।
  • अब NREGA Job Card List देखने के लिए Job Card/Employment Register विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • centered image
  • इसके बाद पंचायत की सभी जॉब कार्ड सूची Job Card List खुलकर आजायेगी।
  • centered image

    जॉब कार्ड की सूची में लाभार्थियों के नाम अलग-अलग रंगों में दिख सकते हैं, इसका कारन और मतलब निचे देख सकते हैं।

Green फोटो सहित जॉब कार्ड और उपलब्ध रोजगार
Gray फोटो युक्त जॉब कार्ड, लेकिन रोजगार नहीं मिला
SunFlower बिना फोटो वाला जॉब कार्ड और रोजगार प्राप्त करना
Red बिना फोटो वाला जॉब कार्ड, नहीं मिला रोजगार

NREGA Job Card Number कैसे देखें?

  • यदि आप अपने मनरेगा जॉब कार्ड का नंबर देखना चाहते है, तो ऊपर बताएं गए जॉब कार्ड लिस्ट देखने के सभी स्टेप्स को फॉलो करें
  • NREGA Job Card List खुलने के बाद अपने नाम को "Search" करना हैं। और उसपे क्लिक करना हैं।
  • centered image
  • इसके बाद आपका नरेगा जॉब कार्ड खुल जायेगा, जिसमे आपके बारें में सभी जानकारी दर्ज होगी। इसमें सबसे ऊपर Nrega Job Card Number दर्ज होगा देख सकते हैं।
  • centered image
  • यही आपका NREGA Job Card भी जो की डिजिटली ऑनलाइन ऑफिसियल पोर्टल पर भी उपलब्ध हैं। आप NREGA Job Card Download भी कर सकते हैं।

NREGA Job Card List State Wise (जॉब कार्ड सूची State Wise)

अगर आप नरेगा जॉब कार्ड राज्यवार सूची देखना चाहते हैं, तो निचे सभी राज्यों की तालिका दी गई आप जिस भी राज्य का जॉब कार्ड देखना चाहते हैं उसपे क्लिक करें अपने जिला, प्रखंड,पंचायत या ग्राम की जॉब कार्ड देख सकते हैं।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश राज्य/केंद्र शासित प्रदेश
अंडमान और निकोबारआंध्र प्रदेश
अरुणाचल प्रदेशअसम
बिहारचंडीगढ़
छत्तीसगढ़दादर और नगर हवेली
दमन और दीवगोवा
गुजरातहरियाणा
हिमाचल प्रदेशजम्मू और कश्मीर
झारखंडकर्नाटक
केरललक्षद्वीप
मध्य प्रदेशमहाराष्ट्र
मणिपुरमेघालय
मिज़ोरमनागालैंड
ओडिशापुदुचेरी
पंजाबराजस्थान
सिक्किमतमिलनाडु
त्रिपुराउत्तर प्रदेश
उत्तराखंडपश्चिम बंगाल
तेलंगानालद्दाख

NREGA Muster Roll कैसे देखें?

मनरेगा Muster Roll की माध्यम से आप अपने Gram Panchayat NREGA Reports देख सकते हैं। इसमें आप ग्राम पंचायत में कौन कार्य के लिए Muster Roll भरा गया हैं और कौन से कार्य सरकार द्वारा अप्रूव किया गया हैं। जैसे सभी जानकारी देख सकते हैं।

  • यदि आप अपने गाँव ग्राम पंचायत की Muster ROLL की जानकारी देखना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए NREGA Job Card Gram Panchayat Reports पेज तक सभी Steps को फॉलो करना हैं।
  • centered image
  • अब "R2 Demant, Allocation & Musterroll" का विकल्प मिलेगा, अब इसमें Demant for Work या Muster Roll विकल्प पर क्लिक करना हैं। जैसा की इमेज में भी देख सकते हैं।
  • centered image
  • इसके बाद इसके बात एक नया पेज खुलेगा। इसमें पंचायत के किस साल का Muster Roll, Report देखना चाहते हैं और किस बारें में देखना चाहते हैं। विकल्प सेलेक्ट करना हैं। उसके बाद आपके ग्राम पंचायत कार्य की सभी जानकारी खुलकर आजायेगी।

NREGA Work Status कैसे देखें?

NREGA Attendance Check कैसे करें?

NREGA Job Card Apply प्रक्रिया

यदि आप नरेगा जॉब कार्ड के लिए न्यू आवेदन करना चाहते हैं, तो उसकी Step by Step प्रक्रिया निचे बताई गई हैं। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आप घर बैठे ऑनलाइन Job Card Apply कर सकते हैं:-

State Wise nrega nic in Job Card

कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न

नरेगा क्या है?

नरेगा, जिसे महात्मा गांधी नरेगा भी कहा जाता है, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक कर्मगार गारंटी योजना है जो ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करती है। NREGA का पूरा फुल फॉर्म National Rural Employment Guarantee Act है, बाद में इसे MG जोड़कर MGNREGA कर दिया गया जिसका तात्पर्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से है।

MGNREGA की शुरुआत कब हुई?

NREGA जिसे बाद में MGNREGA कर दिया गया, इसकी शुरुआत साल 2006 में प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के द्वारा की गई। इस योजना के तहत गरीब लोगों को 100 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाती है, जिसके ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अपने गांव में रहकर ही अपने भारतीय पहचान पत्र से काम कर सकते।

NREGA Job Card क्या है?

NREGA Job Card रोजगार के लिए एक आधिकारिक दस्तावेज है, जिसके होने पर ग्रामीण नागरिक को 100 दिनों का गारंटीड काम प्रदान किया जाता है। बिना जॉब कार्ड के आप नरेगा के तहत रोजगार प्राप्त नहीं कर सकते।

नरेगा जॉब कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

1. ऑफलाइन: अपनी ग्राम पंचायत में जाएँ और आवेदन फॉर्म भरें। परिवार के सभी वयस्क सदस्यों का नाम, उम्र, और पता देना होगा। जरूरी दस्तावेज (आधार कार्ड, फोटो, आदि) जमा करें।

2. ऑनलाइन: UMANG पोर्टल या जन परिचय पोर्टल पर रजिस्टर करें, अपने राज्य का चयन करें, "Job Card" सेवा चुनें, फॉर्म भरें, और दस्तावेज अपलोड करें।

NREGA Job Card List क्या है?

NREGA Job Card List यह जॉब कार्ड की ऑनलाइन सूची हैं। जिसमे नरेगा के तहत रजिस्टर्ड लाभार्थियों की सभी जानकारी जैसे आवेदक की जानकारी, जॉब कार्ड नंबर, कितना दिन काम किया, कितना पैसा मिला आदि जैसे सभी जानकारी इसमें अंकित रहते हैं।

NREGA Job Card Download कैसे करें?

NREGA Job Card Download ओफिसिअल पोर्टल nrega.nic.in से कर सकते हैं। Download प्रक्रिया Step By Step विस्तार पूर्वक इस लेख में ऊपर बताई गई हैं।